हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने इसका अनुमान जताया है। वहीं बुधवार सुबह से प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हो रही है। जींद और पलवल में तेज बारिश हुई। वहीं पानीपत और चरखीदादरी में बूंदाबांदी हो रही है। महेंद्रगढ़ में धूप खिली है लेकिन बूंदाबांदी भी हो रही है। फरीदाबाद में भी बारिश हो रही है
मौसम विभाग ने 14 जिलाें, दोपहर पौने 2 बजे तक नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर, अंबाला, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र में हलकी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग ने नूंह के फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नूंह शहर, तावड़ू, पलवल जिले के होडल, हथीन, फरीदाबाद जिले के फरीदाबाद शहर, बल्लभगढ़, गुरुग्राम में गुरुग्राम शहर, सोहना, यमुनानगर के रादौर, जगाधरी, छछरौली, अंबाला में अंबाला शहर, बराड़ा, नारायणगढ़ में तेज हवाओं और आसमानी बिजली के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा पलवल, महेंद्रगढ़ के नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, भिवानी में भिवानी शहर, लोहारू, चरखी दादरी, रेवाड़ी में रेवाड़ी शहर, बावल, कोसली, गुरुग्राम के पटौदी, झज्जर में झज्जर शहर, बहादुरगढ़, बेरी खास, रोहतक में रोहतक शहर के साथ सांपला, करनाल में करनाल शहर, इंद्री, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद, थानेसर, यमुनानगर के जगाधरी और पंचकूला में हलकी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में हल्की बारिश होगी। वहीं, 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा 10 जिलों जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद मेवात, पलवल में 50-75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
