Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 15 जिलों में कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट, 7 जिलों के अधिकतर एरिया में बारिश होगी

मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। 7 जिलों के अधिकतर एरिया में बारिश होगी। जबकि 15 जिलों में कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। मौजूदा समय में पंचकूला, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और नूंह में बारिश जारी है। जबकि, बाकी जगहों पर बादल छाए हुए हैं।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल हैं।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Exit mobile version