हरियाणा में मौसम विभाग द्वारा आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत 12 जिलों में बरसात होने की संभावना है। वहीं आगामी 4 दिनों तक (8 मई से 11 मई तक) मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इधर, बुधवार शाम को प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते रोहतक में बूंदाबांदी हुई। वहीं भिवानी में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई

मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को प्रदेश के 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।

वहीं प्रदेश के 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में मौसम साफ रहेगा। 9 मई को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बरसात की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को प्रदेश के चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं 12 जिलों, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम साफ रहेगा।

11 मई को प्रदेश के 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों (8 मई से 11 मई तक) की बात करें तो मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!