हरियाणा में सुबह 11 बजे तक महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, रोहतक में आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं।

अभी तक प्रदेश में मानसून की बात करें तो दक्षिण के ज्यादातर जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, चरखी-दादरी में अच्छी बारिश देखने को मिली हैं। वहीं उत्तर और पश्चिम के एरिया में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी रही है, जिसके चलते यहां मानसून अभी तक सुस्त ही बना हुआ है। 1 से 8 जुलाई के बीच प्रदेश के सभी जिलों में मानसून एक्टिव हो चुका था।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के मुताबिक, 11 जूलाई को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिसकी वजह से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पंजाब पर बनेगा इस दौरान मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति यानी हरियाणा-एनसीआर पर पहुंचने की संभावना बन रही है। इन सभी मौसम प्रणालियों की वजह से हरियाणा-एनसीआर में एक बार फिर से मानसून में सक्रियता बनने की संभावना बन रही है। 14 जुलाई तक हरियाणा-एनसीआर के उत्तरी और पूर्वी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!