Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पूरे हरियाणा में आज बारिश अलर्ट:5 दिन पहले आए मानसून से इस बार ज्यादा बरसात होगी; इस महीने पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बारिश

हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज बारिश होगी। गुरुवार को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में मानसून इस बार 5 दिन पहले आया है, इस वजह से मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार ज्यादा बारिश होगी। जून महीने के 26 दिनों में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बारिश हो चुकी है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि सामान्य तौर पर प्रदेश में 29-29 जून को मानसून की एंट्री होती है। इस बार यह 23-24 जून को हरियाणा में प्रवेश कर गया। ऐसे में सामान्य से अधिक बारिश होने के पूरे आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 2024 के जून महीने में हरियाणा में 29.3 मिमी बरसात हुई थी, जबकि आमतौर पर पूरे जून महीने में 55.3 मिमी बारिश होती है, यानी पिछले साल 47% कम बारिश हुई थी।

वहीं इस साल यानी 2025 की बात करें तो 1 जून से 26 जून तक ही हरियाणा में 51.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस समय तक आमतौर पर 42.5 मिमी बारिश होती है। इस लिहाज से इस बार अब तक 20% ज्यादा बारिश हुई है।

Exit mobile version