Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

9 जिलों में बारिश का अलर्ट:हवाएं चलेंगी, 15 जुलाई तक बारिश जारी रहने के आसार; तापमान 4.4 डिग्री गिरा

हरियाणा के 9 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े 9 बजे तक चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, हिसार में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है। बारिश के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। 11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 14 व 15 जुलाई को उत्तरी जिलों के ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

Exit mobile version