Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट:ओले गिरने की संभावना; फतेहाबाद में धुंध के कारण क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 11 लापता

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। इसके साथ धुंध भी छाएगी

इधर, फतेहाबाद में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोग लापता हो गए, जबकि एक बच्चे सहित 2 लोगों बचाया गया था, जिनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, ड्राइवर ने हादसा होने से ठीक पहले गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। ये लोग पंजाब में एक शादी से लौट रहे थे।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।

शुक्रवार को धुंध के कारण कई जगह हादसे हुए। जींद में 2 प्राइवेट बसों की टक्कर हुई। जिसमें 10 सवारियां घायल हो गईं। फतेहाबाद में रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें 3 सवारियां घायल हो गईं। इस बस में 40 लोग सवार थे। उधर नूंह में दिल्ली-अलवर रोड पर 2 जगहों पर 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं थी। जिसमें कई लोगों को चोटें लगीं।

Exit mobile version