Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 3 शहरों में ज्यादा बरसा, 19 सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हरियाणा में 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम विभाग का मानना है कि यहां हल्की से मध्यम बारिश आ सकती है। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र में दर्ज की गई, यहां 15.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

अब तक प्रदेश के 6 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 17-18 सितंबर को भी प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है। 18 सितंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

Exit mobile version