हरियाणा में मौसम फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज रात से बदलाव के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से ऐसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 अप्रैल तक बीच-बीच में हल्के बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है कि रात से 30 से 40 किलोमीटर घंटा से तेज हवाओं के साथ पश्चिमी हरियाणा के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। 4 व 5 अप्रैल को सूबे में हल्के बादल छाएंगे। जिससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हरियाणा के जिन जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं, उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने वाला है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच 24 घंटे के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। नारनौल में पारा 36.0 डिग्री तक पहुंच गया। करनाल में रात का पारा 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!