हिसार की चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार सुबह साढ़े 10 बजे 5 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, दोपहर डेढ़ बजे तक चरखी दादरी, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 1.35 बजे तक चरखीदादरी, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

सिरसा, फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रोहतक, जींद, कैथल,कुरूक्षेत्र, सोनीपत में 50 से 75 प्रतिशत होने की संभावना है, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 5 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में यलो अलर्ट है।

9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र में 50 से 75 प्रतिशत और यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। जबकि भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावित है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!