Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:593 गांवों में अभी भी बाढ़; बीमारियां फैलने का खतरा मंडराया, करीब 26 हजार लोग बीमार

हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश को लेकर चंडीगढ़ मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और कैथल जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के दक्षिण और दक्षिण पूर्व जिलों के साथ पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों में भी मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में अभी भी 593 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। 33 शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ का असर दिख रहा है। इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। अब 26 हजार से ज्यादा लोगों में कई तरह की बीमारियों के लक्षण मिले हैं। 24 घंटे में 500 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। इनकी कुल संख्या अब 5403 पहुंच गई है।

राज्य के 2 जिलों में बाढ़ से हालात सुधरे नहीं हैं। सिरसा में घग्गर नदी का जलस्तर लगातार 50 हजार क्यूसेक से ऊपर चल रहा है। ऐसे में सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद के साथ-साथ 49 गांव खतरे में हैं। रंगोई नाले ने भी खतरे को बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे में रंगोई नाला 6 जगह से टूट चुका है। गांव सिंकदरपुर के पास रंगोई नाला टूटने के बाद नेशनल हाईवे के साथ पानी लग चुका है।

Exit mobile version