Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 30 शहरों में बारिश का अलर्ट:2 दिन तक खराब रहेगा मौसम, सोनीपत और महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा बरसात

हरियाणा में मानसून फिर एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए 30 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसमें भिवानी, तोशम, रोहतक, भसवानी, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी, फतेहाबाद, मेहम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नरवाना, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, नारायणगढ़ शामिल हैं।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत और महेंद्रगढ़ जिले में हुई है।

Exit mobile version