Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे 19 जिलों में बारिश का अलर्ट:अब तक 24 प्रतिशत ज्यादा बरसात, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म; 25 तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज भी हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में यलो अलर्ट है। जबकि, कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और सिरसा में भी हल्की से मध्यम बारिश आ सकती है। हिसार, जींद, पंचकूला और कैथल में बादल छाए हुए हैं।

IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 21 जुलाई तक औसतन 154.4 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 191.1 प्रतिशत बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।

अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 436 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 90.4 एमएम दर्ज की गई है। सोमवार को महेंद्रगढ़ सबसे गर्म जिला रहा। यहां 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं चलेंगी।

Exit mobile version