Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:40 से 60 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवा, अंबाला में छाए बादल, चल रही ठंडी हवा

मौसम विभाग के अनुसार आज (मंगलवार को) हरियाणा के 13 जिलों में जहां 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं आंधी-तूफान भी आ सकता है और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अंबाला में आज भी मौसम ठंडा है। बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। 13 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व पलवल) में 50 से 75 प्रतिशत बरसात की संभावना है। 5 जिलों (कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर व फरीदाबाद) में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा 4 जिलों (कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

7 मई को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, जींद व हिसार में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बारिश संभावित है। वहीं 8 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। वहीं 9 मई को पूरे हरियाणा में बारिश संभावित है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बादल छाए रहेंगे। वहीं गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

7 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 8 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Exit mobile version