Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:6 जिलों में मध्यम, 3 में बूंदाबांदी के आसार; गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी

हरियाणा में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने तेज हवा, गरज और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के हिसाब से 13 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। यहां तेज गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

वहीं, मौसम विभाग ने 6 जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

इससे पहले रविवार को पानीपत, कैथल, फतेहाबाद और नूंह में बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में सिर्फ बादल छाए रहे। बारिश और बादलों की वजह से गर्मी कम हो गई है। दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

अब अगले 3 से 4 दिनों तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस बार मानसून हरियाणा में 28 जून तक पहुंच सकता है, जो आमतौर पर तय समय से करीब एक हफ्ता पहले होगा।

Exit mobile version