हरियाणा और पंजाब में आज से 3 दिन मौसम खराब रहेगा। हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं। वहीं पंजाब में एक जून को 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली शामिल हैं।

एक दिन पहले शनिवार को दोनों ही राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार में सबसे ज्यादा 25 MM बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसी तरह पंजाब के पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ में बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश हुई।

हिमाचल में भी अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कुछेक स्थानों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को रोहतांग में बर्फबारी हुई। वहीं, कुल्लू में मणिकर्ण के सुमारोपा में एक पेड़ गिरने से पंजाब की दो महिला पर्यटकों अविनाश कौर व निशु वर्मा की मौत हो गई। दोनों पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थीं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में 114% बारिश हो सकती है। इससे औसतन बारिश 438 मिलीमीटर से 5 से 10% ज्यादा हो सकती है। पिछले 24 सालों में 4 बार ऐसी स्थिति आई है, जब मानसून 100 से 124 दिनों की अवधि तक हरियाणा में रहा। इनमें वर्ष 2008 में 109 दिन, 2013 में 124 दिन, 2019 में 109 दिन, 2021 में 118 दिन रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!