हरियाणा में अब रेल की पटरियों पर डीजल के इंजन नहीं चलेंगे। सूबे में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का काम 100 फीसदी पूरा हो गया है। केंद्रीय रेल मंत्री ने राज्य के रेल सेक्टर में बड़े बदलाव की जानकारी दी है। हरियाणा को मिली इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

रेल नेटवर्क के इलेक्ट्रिफिकेशन से हरियाणा के रेल यात्रियों को कई फायदे मिलेंगे। इलेक्ट्रिफिकेशन की वजह से ट्रेनों को डीजल इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से चलाया जाएगा, जिससे सफर के बीच में इंजन बदलने की झंझट खत्म हो जाएगी। इससे यात्रियों के सफर में न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि इलेक्ट्रिफिकेशन से ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से वे समय पर अपने गंतव्य पर भी पहुंच जाएंगे।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल, भारतीय रेल का पहला 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफाई रेल मंडल है। रेल नेटवर्क के इलेक्ट्रिफिकेशन से ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी काफी मदद मिल रही है। गैर-परंपरागत ऊर्जा को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन देने से न सिर्फ ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है बल्कि जलवायु की भी रक्षा हो रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!