Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेलवे ने मंजूर किया विनेश-बजरंग का इस्तीफा: कांग्रेस में शामिल होने से पहले किया था रिजाइन

हरियाणा की रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का इस्तीफा आज रेलवे विभाग ने मंजूर कर लिया है। इन दोनों ने बीते शुक्रवार यानी 6 सितंबर को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले अपनी सरकारी नौकरी से रिजाइन कर दिया था। ये दोनों पहलवान OSD स्पोर्ट्स के पद पर थे। उत्तरी रेलवे ने आज इन्हें इनकी नौकरी से रिलीव करने का नोटिस जारी कर इसकी पुष्टि कर दी है।

नॉर्दर्न रेलवे की ओर से जारी लेटर…

इससे पहले बीते रविवार को रेसलर विनेश फोगाट ने पहली बार पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम बढ़े वजन से मेडल से चूकने के बारे में बात की। विनेश ने दावा किया कि मेडल को लेकर उनके पास कानूनी विकल्प था। यह उन्हें भारतीय डेलिगेशन नहीं, बल्कि एक दोस्त ने बताया था। विनेश ने यह भी कहा कि BJP वालों ने ओलिंपिक मेडल को मेरा मेडल समझा। मेरी कोई मदद नहीं की गई। विनेश 6 सितंबर को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं और कांग्रेस ने उन्हें जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार भी बना दिया है। वहीं, उनके साथ ही कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पूनिया को पार्टी ने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया है।

कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने के बारे में विनेश फोगाट ने कहा कि बजरंग पूनिया के साथ चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। हमने यह कांग्रेस पार्टी पर छोड़ा था और उन्होंने फैसला कर दिया। बजरंग को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है।

Exit mobile version