Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेलवे ट्रैक हुआ 26 घंटे बाद ठीक: खरावड़ के पास लाइनों से उतरी थी मालगाड़ी

रोहतक जिला स्थित खरावड़ रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक को ठीक कर दिया गया है। हादसे के करीब 26 घंटे बाद ट्रेनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। ट्रैक बाधिक होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था और कई के रूट बदलने बड़े। अब आवाजाही दोबारा शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा।

बता दें कि रविवार सुबह खरावड़ के पास मालगाड़ी ट्रैक से उतर गई थी, जिस कारण ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और रोहतक-दिल्ली रेलमार्ग भी बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लेने के बाद ट्रैक पर गिरे कोयले को हटवाया और ट्रैक की मरम्मत शुरू कराई।

दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक की बात करें तो यह सबसे व्यस्त ट्रैकों में से एक है, जहां से हजारों यात्री सफर करते हैं। इसको देखते हुए रेलवे अधिकारी व कर्मचारी रविवार को ही मरम्मत कार्य में जुटे रहे। रात को भी मरम्मत का कार्य जारी रहा, ताकि ट्रैक को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके। इसके बाद सोमवार सुबह ट्रैक ठीक किया और टेस्टिंग करने के बाद रेल गाड़ियां चला दीं।

स्टेशन मास्टर बीएस मीना ने कहा कि सोमवार सुबह खरावड़ के पास क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक को ठीक कर दिया है, जिसके बाद सुबह करीब साढ़े 8 बजे से ट्रेनों का आवागमन भी शुरू हो गया है।

Exit mobile version