Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फतेहाबाद-अग्रोहा-हिसार रूट पर नहीं बनेगा रेलवे स्टेशन:रेल मंत्रालय ने कम ट्रैफिक का हवाला देकर रद्द की मांग

फतेहाबाद में अभी रेलवे स्टेशन नहीं बनेगा। फतेहाबाद के लोगों की लंबे समय से जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग रही है। राजनीतिक घोषणाओं में यहां कई बार रेल की सीटी बज चुकी है। वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एमएम कालेज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फतेहाबाद को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा की। इसके बाद पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव और अशोक तंवर ने भी फतेहाबाद को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा की, लेकिन अभी तक उनकी घोषणा पूरी नहीं हुई है 

 अब रेल मंत्रालय ने फतेहाबाद जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने के सर्वे को खारिज कर दिया है। सिरसा लोकसभा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने फतेहाबाद-अग्रोहा-हिसार को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मुद्दा संसद में उठाया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया कि हिसार और सिरसा पहले ही भारतीय रेल नेटवर्क पर भट्टू कलां के रास्ते पूरी तरह जुड़ा हुआ है।फतेहाबाद-अग्रोहा के रास्ते हिसार से सिरसा तक सर्वे कराया गया था, लेकिन सर्वे में कम यातायात अनुमानों के कारण परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। रेल मंत्रालय ने फतेहाबाद मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 

Exit mobile version