हरियाणा में 28 फरवरी से शुरू हुए खाटू श्याम के मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने मदार से कुरुक्षेत्र और रोहतक-मदार मेला स्पेशल के अलावा श्रद्धालुओं को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए एक अन्य ट्रेन की सौगात दी है। ये ट्रेन श्रीगंगानगर से मदार के बीच एक ट्रिप में मेला स्पेशल के नाम से 7 मार्च को चलाई जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04719 श्रीगंगानगर-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर से 7 मार्च को 3.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सवेरे 5.15 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 09727 मदार (अजमेर)-कुरूक्षेत्र मेला स्पेशल रेलसेवा 5 से 12 मार्च तक (8 ट्रिप) मदार से 9.20 बजे रवाना होकर 9.35 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी और 2 मिनट का ठहराव लेकर 9.35 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09728 कुरूक्षेत्र-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल रेलसेवा 5 से 12 मार्च तक (8 ट्रिप) कुरूक्षेत्र से 9.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 7.05 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी और 2 मिनट का स्टॉपेज लेकर 7.07 बजे अजमेर के मदार के लिए रवाना हो जाएगी। इस रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड श्रेणी समेत कुल 18 डिब्बे होंगे।

लक्खी मेले के लिए रेलवे रोहतक से अजमेर के मदार स्टेशन तक 20 ट्रिप स्पेशल रेलसेवा चला चुका है। ये ट्रेन 16 मार्च तक चलेगी। खाटूश्याम स्थित लखदातारी बाबा श्याम के प्रति किशनगढ़वासियों में अगाध आस्था है। यहां से हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू बाबा के दर्शनार्थ अलग-अलग साधनों से खाटू पहुंचकर दर्शन करने के बाद लौटते हैं।

गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से आरंभ हो चुकी है, जो 16 मार्च तक (20 ट्रिप) मदार से रोजाना 4.30 बजे रवाना होकर 4.41 बजे किशनगढ़ पहुंच रही है और 2 मिनट का ठहराव लेकर रवाना हो रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) रोहतक से रोजाना 1.20 बजे रवाना होकर रात 9.24 बजे किशनगढ़ पहुंच कर 2 मिनट का ठहराव लेकर मदार के लिए रवाना हो रही है। इस रेलसेवा में 7 साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 9 डिब्बे है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!