Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेलवे रोड ज्वेलर्स चोरी केस सुलझा: 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद


रोहतक पुलिस की टीम ने रेलवे रोड शंकर मार्किट मे स्थित ज्वैलर्स की दुकान मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पंजाब निवासी मन्दीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि मंजीत ने ज्वैलर्स की दुकान कर रखी है जिस पर लल्ला नामक युवक करीब 05 साल से दुकान पर काम कर रहा है। लल्ला ने मंदीप के बैग से दुकान की चाबी निकाल ली। दिनांक 09.07.2026 को लल्ला मंदीप की दुकान से करीब 700 ग्राम सोना चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच पी.एस.आई नरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.07.2026 को चोरी की वारदात मे शामिल रहे आरोपी लल्ला पुत्र रामबहादुर व मनोज पुत्र जगदेव निवासीगण जिला गौण्डा उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा ज्वैलरी बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.लल्ला पुत्र रामबहादुर निवासी उतर प्रदेश।
2.मनोज पुत्र जगदेव निवासी उतर प्रदेश।

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 233 दिनांक 13.07.2026 धारा 306, 61 बीएनएस थाना शहर रोहतक

Exit mobile version