Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में BJP नेता के घर पर आधी रात तक चली रेड:कुछ सामान साथ ले गई ले गई ED

पानीपत शहर के मॉडल टाउन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीतिसैन भाटिया के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की करीब साढ़े 17 घंटे तक रेड चली। टीम बीते दिन सुबह करीब साढ़े 7 बजे घर पहुंची थी, जोकि रात 12:20 बजे आवास से निकली।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार टीम घर से 3 बड़े बॉक्स और एक थैले में कुछ सामान साथ लेकर गई है। अभी इसका पता नहीं चल पाया है कि क्या सामान लेकर गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस अलमारी को कारीगर बुलवा कर खोला गया था, उसमें से ज्वेलरी के 50-60 खाली डिब्बे और 6 लाख रुपए कैश मिला था। टीम ने नेता से पूछा कि ये ज्वेलरी के डिब्बे खाली क्यों है, आभूषण कहा हैं। इस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके अलावा टीम को घर से विदेशी शराब मिली है।

Exit mobile version