राई में विकलांग ने फंदा लगाकर दी जान:वीडियो में कहा- मेरी मौत के लिए दोस्त व उसकी महिला साथी जिम्मेदार


एक विकलांग युवक अनिल ने जो कि नसीरपुर गांव के निवासी हैं 14 जुलाई को अपने कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो व ऑडियो समेत सुसाइड नोट भी लिखा है। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद जब मृतक का मोबाइल खोला तो उनके होश उड़ गए। मृतक अनिल ने बिंदरौली निवासी मंजीत व उसकी एक महिला दोस्त पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

राई थाना पुलिस ने मंजीत बिंदरौली व उसकी महिला दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अनिल की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। बुधवार को मंजीत उनके घर आया था। वह अनिल को अपने साथ लेकर गया था। शाम को अनिल घर आ गया था। वह परेशान था। रात को अपने कमरे में चला गया। उसने रात को करीब 11 बजे अपनी पत्नी को मां के पास सोने के लिए भेज दिया था। जब उसकी पत्नी सुबह कमरे में गई तो अनिल का शव फांसी पर लटक रहा था।

सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो:
हैलो भई मैं एक बात कहना चाहूं सूं मेरे तै एक बहुत बड़ी गलती होगी और करवा दी बिंदरौली के मंजीत नै। बस मनै माफ कर दिए और मेरे तै जिसकी गैल्या करवाया सै, वो तो मंजीत ने बेरा सै कुण सै वा। बस इब मैं इस कमरे से बाहर लीकड़ कै किसी तै शक्ल नहीं दिखा सकता। परिवार नै और अपने आप ने संभालिए। बस मेरी जिंदगी याड़ै तई थी। इसतै आगै मेरी जिंदगी है कौना।

ऑडियो में बोला- हैलो। रामबीर यार मंजीत बिंदरौली आलै न मेरे को बहुत बड़ा धोखा दे दिया। उसने अपनी फ्रेंड गैला मिलकर मेरे को इतना बड़ा धोखा दे दिया कि मैं उसने मरनै तई मजबूर कर दिया। अर मेरी मौत के लिए मंजीत बिंदरौलिया और उसकी वा फ्रेंड दोनों जिम्मेदार हैं।

 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!