Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज राहुल गांधी की सभा:सोनीपत और चरखी दादरी में करेंगे संबोधित; पंचकूला में संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चारों जगहों पर स्टार प्रचारक पहुंचने लगे हैं। हरियाणा में 25 जून को वोटिंग होगी। जबकि पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में 1 जून को वोट डलेंगे। परिणाम 4 जून को आएंगे।

करनाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रैली कर रहे हैं। वह लोकसभा सीट से उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील करेंगे।

इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी हरियाणा में आज 3 जगह कार्यक्रम है। वह चरखी-दादरी और सोनीपत में रैली करेंगे। इसके बाद शाम को पंचकूला में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेसियों ने लोगों की भारी भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राहुल गांधी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लिए वोट की अपील करेंगे।

राहुल गांधी दोपहर बाद नई अनाज मंडी में पहुंचेंगे। कांग्रेस ने रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रैली की तैयारियां खरखौदा के कांग्रेस विधायक जयबीर वाल्मीकि की देखरेख में हुई। जनसभा स्थल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। यहां राहुल गांधी के आगमन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रैली में कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

Exit mobile version