Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भारत जोड़ो यात्रा में पहुँचा राहुल गांधी का हमशक्ल, समर्थक ले रहे सेल्फी, मेरठ के फैसल चौधरी अभी तक नहीं मिले राहुल गाँधी से

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज यात्रा लुधियाना के समराला चौक पर आकर रूकेगी। इस यात्रा में सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरे देश से राहुल गांधी के समर्थक पहुंच रहे हैं। इसी बीच सभी को यूपी के मेरठ के फैसल चौधरी ने चौंका दिया। उन्हें देख समर्थक एकटक देखते रहे और सोचते रहे कि आज राहुल गांधी बिना सुरक्षा के क्यों घूम रहे हैं।

मेरठ के फैसल राहुल गांधी के हमशक्ल हैं और उनके कई कार्यक्रमों में उनका समर्थन करने के लिए जाते रहते हैं। जैसे ही यात्रा में भाग लेने के लिए फैसल खन्ना पहुंचे तो राहुल गांधी के समर्थक उन्हें देख स्तब्ध रह गए। काफी समय तक तो कोई उनके पास नहीं गया। सभी सोच रहे थे कि राहुल आज बिना सुरक्षा के कैसे घूम रहे हैं।

जब लोगों को समझ आया कि फैसल राहुल के हमशक्ल हैं। इसके बाद सभी ने फैसल को घेर लिया। सभी उनके साथ सेल्फियां ले रहे थे। सभी का कहना था कि असल राहुल को सिर्फ दूर से देख सकते हैं, लेकिन फैसल को हम गले भी मिल सकते हैं।

फैसल ने जानकारी दी कि वह राहुल गांधी के हमशक्ल हैं। कई बड़े-बड़े लोग भी उन्हें देख धोखा खा जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ दिल्ली से ही इस यात्रा को शुरू किया। वह कभी आज तक उनसे नहीं मिले, लेकिन उनसे मिलने की इच्छा उन्हें बहुत है।

फैसल ने बताया कि वह राहुल गांधी के नक्शे कदम पर ही चल रहे हैं। बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों के मुद्दे और गरीबी तो बड़े मसले हैं, लेकिन इसके साथ ही आपसी भाईचारा भी एक बड़ा मसला बन चुका है।जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, आपसी भाईचारा टूट रहा है। इसे जोड़ने के लिए ही राहुल गांधी निकले हैं और उनके पीछे-पीछे ही वह चल रहे हैं।

Exit mobile version