Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी,17 नेताओं से मीटिंग हुई शुरू:संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (4 जून) हरियाणा दौरे पर हैं। वह ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग ले रहे हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत पार्टी के 17 सीनियर नेता मौजूद हैं।

राहुल गांधी मीटिंग में लीडरशिप को गुटबाजी खत्म करने को कह सकते हैं। इसके बाद वह संगठन बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए सभी 22 जिला पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करके फीडबैक लेंगे।

बता दें कि कांग्रेस 11 साल से राज्य में अपना संगठन खड़ा नहीं कर पाई है। इसकी बड़ी वजह कांग्रेस के सीनियर नेताओं के बीच गुटबाजी रही। इस वजह से पार्टी को हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी। अब राहुल गांधी इस दौरे से सीनियर नेताओं को गुटबाजी खत्म करवाकर संगठन बनाने पर फोकस करने के लिए राजी कर सकते हैं।

Exit mobile version