Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राघव चड्‌ढा-परिणीति चोपड़ा की सगाई आज:दिल्ली के कपूरथला हाऊस में होगा प्रोग्राम; बहन प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा पहुंचे

आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित होने जा रहा है। रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस नहीं आ रहे हैं।

हॉलीवुड फेस बन चुकी प्रियंका के बाद अब बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। परिणीति चोपड़ा भी इन्ही की डिजाइन की गई ड्रेस को आज रात पार्टी में पहनने वाली हैं।

दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस पार्टी में राघव चड्‌ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगीं। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दिखेंगे, वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के भी पार्टी में पहुंचने की संभावना है।

हाल ही में इस कपल को डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किए गए थे। परिणीति जहां ब्लैक आउटफिट में दिखी थीं, वहीं राघव ब्लैक पैंट और कैजुअल शर्ट में नजर आए थे। इसके बाद ही दोनों के बीच चुपके से शादी किए जाने की अफवाहें शुरू हो गई थीं, लेकिन परिणीति ने इसे नकार दिया था।

इसके बाद दोनों कभी लंदन तो कभी मुंबई में एक-दूसरे के साथ दिखे। दोनों मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच IPL मैच भी देखने पहुंचे थे।

कुछ ऐसा रहने वाला है पार्टी शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे से होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

चमकीला फिल्म में नजर आएंगीं परिणीति
AAP में राघव चड्‌ढा एक जाना-माना नाम हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। फिलहाल वे इम्तियाज अली की निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगीं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला से प्रेरित है।

Exit mobile version