Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

RAF 194 बटालियन के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह एक बहादुर अधिकारी साथ एक ख्याति प्राप्त लेखक भी; बेटी के साथ लिखी नई किताब BEHIND THE UNIFORM Not Just A Cop

श्री राकेश कुमार सिंह कमांडेंट 194 बटालियन द्रुत कार्य बल एक बहादुर अधिकारी होने के साथ ही एक ख्याति प्राप्त लेखक है। जिनकी अलग-अलग विषयों पर अभी तक सौ से अधिक लेख तथा आठ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं हैं। जिन्हें लेखनी के लिए लेखनी के क्षेत्र मे विशेष पुरूस्कार वर्ष 2011 में एक घुट चांदनी तथा वर्ष 2021 में नक्सलवाद एक अनकहा सच के लिए भारत सरकार के द्वारा पंडित गोबिंद बल्लभ पन्त पुरूस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

आपको बता दे कि श्री राकेश कुमार सिंह कमांडेंट की पुत्री सुश्री शुभांगी सिंह भी जो कि लेखिका और मनोवैज्ञानी हैं और वर्तमान मे अमेरिका में रह रही है’ की नयी किताब BEHIND THE UNIFORM Not just a cop प्रकाशित हुई है, जिसमें ऑफिसर सिंह और मनोवैज्ञानी शुभांगी सिंह के बीच का सहयोग पुस्तक को और भी समृद्धि बनाती हैं।

सुश्री शुभांगी सिंह

यह पुस्तक विविध दर्शको के लिये एक अनिवार्य पठन है जिसमें लॉ इनफोर्समेंट, पेशेवरों ,आकांक्षी अधिकारियों, मनोवैज्ञानिकों और आज के जटिल समाज में पुलिस अधिकारियों द्वारा जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

उनकी गहरी समझ की तलाश करने की इच्छा रखने वालों के लिए इसकी सामग्री के माध्यम से यह किताब एक परिवर्तन के उत्प्रेरक का कार्य करती है, संवेदनशीलता, समझ और उन लोगो के समर्थन को बढ़ावा देती है, जो वर्दी पहनते हैं। यह पाठकों को पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाने वाली समर्पण और त्याग की पहचान करने के लिए प्रेरित करती है,साथ ही सेवा और संरक्षण के प्रति एक सहानुभूतिपूर्ण और संपूर्णतावादी दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती है।

मानव व्यवहार और भावात्मक कल्याण में उनकी विशेषज्ञता से प्रभावी उपयोगिता लाते हुये, सुश्री शुभांगी सिंह ड्यूटी के दौरान आवश्यक भावनात्मक बुद्धिमत्ता और मनोवैज्ञानिक लचीलेपन की पड़ताल करने के लिए मूल्यवान अन्तर्दृष्टि लाती हैं । मानसिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के मह्त्व पर ज़ोर देते हुए, लेखिका पेशे के अक्सर अनदेखे पहलू पर प्रकाश डालती हैं, जो कानून प्रवर्तन कर्मियों के लिए अधिक समझ और समर्थन को प्रोत्साहित करता है।

राकेश कुमार सिंह व उनकी बेटी द्वारा लिखी किताब BEHIND THE UNIFORM Not Just A Cop खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें
Exit mobile version