Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अन्न सेवा से शुरु हुई राधिका-अनंत की Pre Wedding रस्में, 51 हजार लोगों को खिलाया खाना

देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर इन दिनों खुशियों का माहौल छाया हुआ है। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों की प्री-वेडिंग 1 मार्च से शुरु होने वाली है। ऐसे में दुनिया की नजरें इस भव्य शादी पर टिकी हुई हैं। इसी बीच बुधवार को ग्रैंड शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शुरु हो चुके हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत अन्न सेवा से की गई है। 

जामनगर में रिलांयस टाउनशिप के पास जोगवड़ गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। राधिका की नानी और मां-पिता वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को खाना परोसा गया है। यह अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही जारी रहेगा। 

आपको बता दें कि अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग से पहले स्थानीय समुदाय के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया था। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का भी मजा उठाया। मशहूर गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी के साथ कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। अन्न सेवा अंबानी परिवार की एक पुरानी परंपरा है। शुभ अवसरों पर अंबानी परिवार अक्सर अन्न सेवा करता है। कोरोना महामारी के दौरान जब देश संकट में था तो अनंत की मां नीता अंबानी की मौजूदगी में रिलांयस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। इसी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनंत ने अपनी प्री वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले होने वाली पत्नी संग अन्न सेवा शुरु की है। 

Exit mobile version