Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रब दे बंदे: सब कुछ गंवा कर भी दूसरे को चाय पिलाते दिखे बुजुर्ग, पंजाब से आई ये कमाल की वीडियो

पंजाब में हाल ही में आई भारी बाढ़ ने कई लोगों का सबकुछ छीन लिया , घर, ज़मीन और सामान। इन्हीं में से एक बुज़ुर्ग व्यक्ति भी थे, जिनका सबकुछ बर्बाद हो गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक अनूठी मिसाल पेश की। जब राहत कार्य में जुटे वॉलंटियर्स उनके गांव पहुचे, तो इस बुज़ुर्ग ने ना सिर्फ उनके लिए चाय बनाई और खुद परोसकर पिलाई।

यह देखकर लोग भावुक हो गए कि जिसने खुद सबकुछ खो दिया, वही दूसरों की सेवा कर रहा है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह  ने ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- जब स्वयंसेवक राहत सामग्री पहुचाने गए, तो बाढ़ प्रभावित परिवार ने लगभग सब कुछ गवा देने के बावजूद, बदले में स्वयंसेवकों को चाय बनाकर पिलाई। यही पंजाब की भावना है। रब दे बंदे।

वीडियो में देखा जा सकता है इतना पानी होने के बावजूद बुजुर्ग हाथ में कैटल पकड़ स्वयंसेवकों के लिए चाय लेकर पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे की मुस्कान उन सभी को हिम्मत दे रही थी, जिन्होंने इस बाढ़ में अपना सब कुछ खो दिया है। यह घटना दिखाती है कि इंसानियत और सेवा की भावना किसी भी स्थिति में जीवित रह सकती है। कठिन समय में भी प्यार और सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत है। यह घटना हमें सिखाती है कि असली दौलत मदद और दया है, न कि केवल पैसा।

Exit mobile version