Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न: कर्मचारियों के हितों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा


आज हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक की आईबी भालोठ ब्रांच की कार्यकारिणी मीटिंग यूनियन कार्यालय रोहतक सिंचाई भवन में संपन्न हुई।मीटिंग की अध्यक्षता ब्रांच वरिष्ठ उप प्रधान संजय व संचालन ब्रांच सचिव संदीप मेहरा ने किया।इस मौके पर राज्य उप प्रधान शिव कुमार व राज्य कमेटी सदस्य नरेश हुड्डा जिला प्रधान राकेश लाकड़ा उपप्रधान नरेश देशवाल, प्रचार सचिव सुरेंद्र पहल तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सचिव मनजीत पांचाल मौजूद रहे।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने बताया कि भाजपा सरकार किए गए वादों से लगातार मुकर रही है। कर्मचारियों की बहुत सी मांगे लंबे समय से लंबित पड़ी है। जिस कारण कर्मचारीयों में भारी रोष है।कर्मचारी अपनी मांगों का मांग पत्र कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से 15-16 जून को सरकार को नोटिस देंगे है।इसके बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक करके हजारों की संख्या में 4 जुलाई 2026 को सिंचाई मंत्री के आवास का भिवानी में और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व भवन एवं सड़क मंत्री के आवास का घेराव 18 जुलाई 2026 को हिसार में किया जाएगा।दोनों मंत्रियों के साथ संगठन की पहले भी मीटिंग हुई थी।जिसमें मंत्रियों ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था।लेकिन किसी भी मांग का समाधान नहीं हुआ।इसलिए दोबारा से मंत्रियों के आवास का घेराव करेंगे और कोई समाधान नहीं हुआ तो वहीं पर राज्य कमेटी की मीटिंग करके आगामी में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
इस मौके पर सतीश हुड्डा विकास मनोज शीलू संदीप ऋषि आनंद आदि सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version