पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा एक एक्सीडेंट बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। राजवीर जवंदा की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और कार्डियक अरेस्ट भी हुआ है। राजवीर जवंदा का शनिवार, 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में रोड एक्सीडेंट हो गया था। वह बद्दी से शिमला जा रहे थे।
राजवीर जवंदा को तुरंत ही सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट बताई और कहा कि कार्डियक अरेस्ट भी हुआ है। इसके बाद सिंगर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं
मीडिया को जारी स्टेटमेंट में फोर्टिस अस्पताल की तरफ से कहा गया, ‘पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया था और दोपहर 1:45 बजे उन्हें बेहद गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सुबह-सुबह एक रोड एक्सीडेंट में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर होने से पहले उन्हें सिविल अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था।’
‘अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उन्हें देखा। जरूरी जांच और सारे टेस्ट किए गए। अभी उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। हालत गंभीर है, पर निगरानी में हैं।’
राजवीर जवंदा एक जाने-माने सिंगर हैं और शादीशुदा भी हैं। उनकी उम्र 35 साल है। वह ‘काली जावंदे दी’, ‘मेरा दिल’ और ‘सरदारी’ जैसे पॉपुलर पंजाबी गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी की। उन्होंने साल 2014 में गाने ‘मुंडे लाइक मी’ से अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था।

