Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंजाबी सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा घायल:अंबाला में शेरा की शूटिंग में चली गोली, कार का शीशा टूटकर चेहरे पर लगा; शूटिंग रोक चंडीगढ़ लौटे

पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमीश वर्मा फिल्म शेरा की शूटिंग के दौरान अंबाला में घायल हो गए। शूटिंग के समय वह अपनी कार में बैठे थे। नकली गोली कार के शीशे से टकराई जिससे शीशा टूट गया और कांच के टुकड़े उनके चेहरे पर लग गए।

घटना के बाद परमीश को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद वह चंडीगढ़ लौट गए। फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। परमीश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह ठीक हैं।

Exit mobile version