पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट हसन अली उर्फ जट्‌ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश से भी संपर्क में था। जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मामला दर्ज किया है।

DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है।

 पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं। उसने अपने फोन से डेटा भी डिलीट किया है। उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!