Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अक्टूबर में होगी पंजाब पुलिस भर्ती: SI, सिपाही-कांस्टेबल और विभिन्न काडर में खाली पड़े कई पद

युवाओं को अब पंजाब पुलिस विभाग में रोजगार पाने और राज्य की सेवा करने का मौका मिलेगा। पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग के विभिन्न कैडर में अक्टूबर के मध्य में जवानों की भर्ती करने की घोषणा की है। यह भर्ती कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए होगी।

सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित जवानों को जिला पुलिस, आर्म्ड पुलिस, इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन कैडर में सेवा का मौका मिलेगा। हेड कांस्टेबल पद पर चयनित जवानों को इन्वेस्टिगेशन काडर में और कांस्टेबल पद पर चयनित जवानों को इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन काडर में सेवा का मौका मिलेगा।

इस भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (OMR) बेस्ड रहेगी, ताकि परीक्षा पत्र लीक होने और अन्य प्रकार की सुरक्षा संबंधी चिंताओं से बचा जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब पुलिस विभाग में वर्ष 2011 में डायरेक्ट सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणवश मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण उम्मीदवारों का वर्ष 2013 में चयन हुआ और वर्ष 2014 में उनकी जॉइनिंग हो सकी थी। इसके बाद वर्ष 2015 में करीब 110 महिला जवानों की भर्ती हुई।

वर्ष 2016 में भी महिला जवानों के करीब 235 पदों पर भर्ती हुई और करीब 210 पुरुष जवान भर्ती किए गए। पिछली सरकार के समय भी एक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इस भर्ती को रद्द करना पड़ा था। वर्ष 2016 में सिपाही के पद के लिए भी भर्ती आयोजित की गई थी।

पंजाब में AAP की भगवंत मान सरकार के कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। विभिन्न कैडर में पुलिस जवान भर्ती होंगे, ताकि पंजाब की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा सके और हर नागरिक को चिंता मुक्त रखा जा सके।

Exit mobile version