Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Punjab Election: अगले सप्ताह ‘AAP’ करेगी सीएम चेहरे की घोषणा- पीएम की सुरक्षा को लेकर सीएम चन्‍नी पर बरसे केजरीवाल

आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अगले सप्ताह अपने सीएम चेहरे की घोषणा करेगी। अमृतसर एयरपोर्ट पर अपने आगमन की वजह बताते हुए सीएम ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के युग का अंत होने जा रहा है। पीएम के सुरक्षा सेंध मामले को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए, उन्होंने AAP के सरकार बनाने के बाद शांति बहाल करने का वादा किया है।

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की, “हमें खुशी है कि चुनावों की घोषणा हो गई है। पिछले कुछ दशकों से, कांग्रेस-बादल परिवार गठबंधन पंजाब को लूट रहा था। यह समाप्त हो जाएगी। पंजाब फिर से समृद्ध होगा। पंजाब के लिए अच्छा समय आने वाला है।”

दिल्ली सीएम ने आगे कहा, “कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेअदबी की घटनाएं, बम विस्फोट, पीएम की सुरक्षा में सेंध लग चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। चन्नी सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है। जनता काफी आशंकित है। अगर ‘आप’ सरकार बनाती है तो हम कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करेंगे, हर जगह शांति होगी, पिछली बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को अधिकतम सजा दी जाएगी और हम सभी को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे चाहे वह आम आदमी हो या पीएम।”

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आप पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई। 2014 में आप में शामिल होने के बाद, उन्होंने उस साल के लोकसभा चुनावों के साथ-साथ 2019 के आम चुनाव में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। 

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 एक चरण में 14 फरवरी को 117 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होगा। मतों की गिनती 10 मार्च, 2022 को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी होगी और नामांकन वापस लेने की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।

Exit mobile version