Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM Bhagwant Mann Marriage: किसान की बेटी बनेगी पंजाब CM की पत्नी; गुरप्रीत और भगवंत मान कल चंडीगढ़ में लेंगे ‘लावां’

पंजाब के CM भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के किसान परिवार से हैं। भगवंत मान और गुरप्रीत कौर कल पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार, चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में ‘लावां’ (फेरे) लेंगे। डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।

डॉ. गुरप्रीत कौर का पिहोवा के वार्ड-5 की तिलक कॉलोनी में घर है। हालांकि उनका पैतृक गांव पिहोवा का गुमथला गढू है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह नत्तफार्म पर खेती करते हैं। शादी के सिलसिले के चलते गुरप्रीत कौर का परिवार मोहाली में है।

जानकारी के मुताबिक, CM भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने वर्ष 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। उन्हें यहां वर्ष 2017 में MBBS की पढ़ाई पूरी की थीं।

डॉ. गुरप्रीत कौर CM भगवंत मान की दूसरी पत्नी होंगी। वर्ष 2019 में गुरप्रीत कौर की मुलाकात भगवंत मान से हुई। तब भगवंत मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। इसके बाद गुरप्रीत कौर CM मान के शपथ ग्रहण समारोह समेत विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं हैं। भगवंत मान का वर्ष 2015 में उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था, जिसके बाद से इंद्रप्रीत कौर बेटे दिलशान और बेटी सीरत के साथ अमेरिका में रहती हैं।

Exit mobile version