Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Pune Train Fire: ट्रेन में यात्री ने फेंकी बीड़ी, लग गई आग, चारों तरफ छाया धुआं; मच गया हड़कंप

महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार की सुबह चलती डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के शौचालय में आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.  जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे के बीच चलने वाली शटल डेमू ट्रेन में आग लग गई. यह ट्रेन रोज़ाना सुबह सात बजकर पांच मिनट पर दौंड से रवाना होती है. सोमवार सुबह भी ये ट्रेन दौंड से रवाना हुई थी और इस दौरान इंजन से तीसरे डिब्बे में आग लगी है. इस डिब्बे में आग लगने के कारण धुएं का भारी गुबार फैल गया है और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया है.

दौंड में रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे पुणे जिले के यवत के पास हुई. उन्होंने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मध्यप्रदेश के निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन में एक यात्री ने ‘बीड़ी’ पीने के बाद उसे कथित तौर पर ट्रेन के शौचालय के पास कूड़ेदान में फेंक दिया. अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना सुबह करीब आठ बजे हुई. डिब्बे में कागज और अन्य कचरा था, जिसने आग पकड़ ली और इसके बाद शौचालय से धुआं निकलने लगा. यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.” उन्होंने बताया कि उस डिब्बे में बहुत कम यात्री सवार थे. अधिकारी ने बताया कि आग को जल्दी बुझा दिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ट्रेन के अंदर धुआं-धुआं दिख रहा है. ट्रेन में मौजूद यात्री इधर-उधर भाग रहे हैं और डरे हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े हो गए 

Exit mobile version