Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में सरेआम बवाल! ठेके के बाहर युवती की पिटाई, VIDEO वायरल

गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ के पास सरेराह एक युवक ने युवती की पिटाई कर दी। काफी देर तक दोनों में मारपीट होती रही। युवक उसके बाल खींचने के बाद थप्पड़ बरसाता है। दोनों एक दूसरे को गालियां भी देते हैं।

आसपास मौजूद लोगों में से कोई भी बीच-बचाव करता नहीं दिखा। वहां मौजूद एक शख्स ने पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, मामले की शिकायत न मिलने की वजह से अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इफ्को चौक के पास शराब ठेके के बाहर भारी भीड़ और ट्रैफिक के बीच एक युवक-युवती हाथापाई कर रहे हैं। युवती पर युवक ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा रहा है। युवती को काफी बुरी तरह पीटा जाता है, जिससे कई बार वो लड़खड़ाती दिखती है। युवती भी हालांकि, मारपीट के बावजूद युवती डरती नहीं और लगातार युवक का विरोध करती रही। युवती भी लड़के को मारने और उससे बचने की कोशिश करती है, लेकिन युवक उसे थप्पड़ मारता रहता है। मारपीट के दौरान युवती, युवक की टीशर्ट खींचकर उतार देती है। दोनों में काफी गाली-गलौज होती है। युवक-युवती में मारपीट के दौरान सड़क पर चलते लोग इस पूरी घटना के मूकदर्शक बने रहते हैं। कोई भी आगे बढ़कर बीच-बचाव करने की कोशिश तक नहीं करता। हालांकि, कुछ लोग केवल युवती को छोड़ने के लिए बोलते दिखते हैं और वीडियो बना रहे होते हैं।

घटना का वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। लोग हरियाणा पुलिस और गुरुग्राम प्रशासन को टैग करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर कहता है- वीडियो में जिस तरह से युवक सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है, उससे साफ है कि आरोपी में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है।

हालांकि, देर रात का यह मामला अभी पुलिस के संज्ञान में नहीं है और न ही युवक या युवती की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत की गई, लेकिन पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने इस वीडियो की जांच के लिए संबंधित थाना पुलिस के पास फॉरवर्ड किया है।

वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। पुलिस ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी, ताकि पूरी घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

Exit mobile version