Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

“समाधान शिविरों में सुनी गईं जनसमस्याएं: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश”


रोहतक, 23 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कॉलिंग सेल स्थापित किया गया है।
सचिन गुप्ता ने अधिकारियों का निर्देश दिये है कि वे हर सोमवार व वीरवार को जिला में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित अवधि में उचित निपटारा करवाना सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का एक छत के नीचे तुरंत निदान करवाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा भी समाधान शिविरों की वीसी के माध्यम से निगरानी की जाती है तथा हर शुक्रवार को शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जा रही है। समाधान शिविरों का आयोजन हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक किया जा रहा है।
बॉक्स :-
जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर मेें नागरिकों की सुनी गई समस्याएं :-
उपमंडलाधीश आशीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निपटारा करवाये तथा समस्याओं का निपटारा करते समय संबंधित नागरिकों से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।
इस अवसर पर परिवहन डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, एलडीएम महाबीर प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चौधरी व डॉ. अंकुश बिड्डू उपस्थित रहे।

Exit mobile version