भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने पर रोक लगाने के विरोध में रविवार को नवीन जयहिंद समेत 21 लोगों ने सामूहिक मुंडन कराया। नवीन जयहिंद ने कहा कि 21 मई नगर निगम के पहरावर गांव की जमीन पर ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 36 बिरादरी के लोगों के सहयोग से मनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पहले भी इस जमीन से निगम का कब्जा हटवाया गया था।

गत दिवस सेक्टर-6 स्थित बाग में समाज की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। मुंडन के बाद नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार के पास एक महीने का समय है। 21 मई से पहले मुख्यमंत्री बताएं कि पहरावर की जमीन मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज को वापस देंगे अथवा नहीं। इसकी घोषणा उन्होंने करनाल में हुए ब्राह्मण महाकुंभ में की थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!