Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

MDU में स्विमिंग पुल का टेंडर देने को लेकर शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन :गाड़ी निकालने को लेकर हुआ झगड़ा

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) के गेट को बंद करने के दौरान 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। गाड़ी निकालने को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। MDU में स्विमिंग पुल का टेंडर देने को लेकर शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।

विद्यार्थियों व छात्र नेताओं ने गेट को बंद कर दिया और MDU में आने-जाने वालों को रोक दिया। अपनी मांगों को लेकर MDU के गेट पर एकत्रित विद्यार्थियों व छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान एक कार चालक वहां से गुजरा। जब वह गेट से अपनी गाड़ी को निकालने लगा तो विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं से भिड़ गया। जिसके कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने के कारण स्थिति हाथापाई तक आ गई। हालांकि बाद में वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवाने का प्रयास किया।

शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने कहा कि MDU में स्विमिंग पुल का टेंडर जिस ठेकेदार को सौंपा है। वह सही प्रक्रिया से नहीं दिया गया। ना तो कहीं पर टैंडर देने का इस्तिहार दिया और ना ही सार्वजनिक रूप से नोटिस दिया गया। जिसके कारण मिलीभगत के चलते यह टेंडर दिया गया है। जिस ठेकेदार को टेंडर दिया है, उससे ही मरम्मत का काम करवाया था। जिसमें भी करीब ढाई करोड़ से अधिक का खर्च दिया दिया। इसको लेकर आरटीआई भी लगाई गई है।

Exit mobile version