हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ रोहतक में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों के खिलाफ गैंगरेप केस में जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जगमती सांगवान के नेतृत्व में शनिवार को सभी कई संगठनों के लोग मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज हुई है, उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एफआईआर को हुए 40 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही। उल्टा आरोपियों को मौका दिया जा रहा है कि वे गवाहों को डरा लें, धमका लें और तोड़ लें।

उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करते हैं तो वे अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे। जब इनके नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगते हैं तो सरकार आउट ऑफ दा वे जाकर बचाने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह व बृज भूषण सिंह के मामले में किया था। उन दोनों केस में मुंह की खानी पड़ी थी। इस बार भी यही होगा। राज किसी की मर्जी से नहीं, कानून व संविधान के हिसाब से चलता है।

सीटू की जिला प्रधान कमेलश लाहली ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व सिंगर रॉकी मित्तल की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक लड़की के साथ गैंगरेप किया है और सरकार इन्हें शह दे रही है। सरकार कह रही है कि ये पाक साफ है और लड़की झूठ बोल रही है। लेकिन हर बार यही होता है कि लड़कियों के साथ इस तरह की वारदात करते हैं और फिर अपने आप को बचाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले भी नेताओं के खिलाफ इस तरह के मामले आ चुके हैं। लेकिन पहले भी नेताओं ने भी आरोपों को झूठा बताया था। लेकिन उसका विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की तो उनके कहने के पास कुछ भी नहीं था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!