Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अग्निपथ के विरोध में 7 दिन से चल रहा धरना- प्रदर्शनकारी बोले इससे न तो युवाओं को ठीक से रोजगार मिल पाएगा और न ही उनका भविष्य तय होगा

रोहतक स्थित सांपला स्थित चौधरी छोटूराम स्मारक पर अग्निपथ योजना के विरोध में पिछले 7 दिन से धरना जारी है, जिसको लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। केवल रोहतक जिला ही नहीं दूसरे जिलों से भी लोग समर्थन देने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं अब धरने को तेज करने की रणनीति बनाई जा रही है, ताकि सरकार को अग्निपथ योजना रद्द करने के लिए मजबूर कर सकें।

धरने पर राष्ट्रीय किसान संगठन वीपी से मलकियत सिंह खालसा, सिरसा से जसबीर सिंह भट्‌ठी, किसानी प्रतिष्ठा मंच से सुशीला रोहतक, जनता सरकार मोर्चा बहादुरगढ़ से सुनीता, सिरसा से गुरनाम सिंह झब्बर व भोला सिंह, द्वारका से दीपक फौजी आदि पहुंचे। सभी ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के लिए हानिकारक है। इसलिए युवा ही नहीं सभी वर्ग विरोध में उतरे हुए हैं।

जगह-जगह अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। इसलिए सरकार को चाहिए कि अग्निपथ योजना रद्द की जाए। डॉ. ओम प्रकाश धनखड़, प्रदीप हुड्‌डा, मा. मांगेराम कोडान व जसवीर सिंह भट्ठी ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करते, वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

सरकार ने युवाओं की अनदेखी करते हुए इस योजना को लागू किया है। इसके लागू होने से न तो युवाओं को ठीक से रोजगार मिल पाएगा और न ही उनका भविष्य तय होगा। देश की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। अब सरकार ने मांगें नहीं मानी तो धरना प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

Exit mobile version