Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के PGI मे ओपीडी के समय का विरोध, डॉक्टरों ने काले बिल्ले बांधकर किया काम

रोहतक पीजीआईएमएस में मौजूदा ओपीडी समय का विरोध जारी है। डॉक्टरों ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया। इस दौरान विरोध जारी रखने का ऐलान किया गया। पीजीआईएमएस में ओपीडी का समय सुबह 8 से 2 बजे तक बदल दिया गया था। 4 अप्रैल को इसे बदलकर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया। इसमें दोपहर 1 से 2 बजे तक का लंच टाइम भी निर्धारित कर दिया। इससे डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को दोपहर 2 बजे की बजाए शाम को 4 बजे के बाद ही छुटटी मिलने लगी है।

साथ ही बीच में लंच टाइम के समय मरीजों को भी इंतजार में खड़े रहना पड़ रहा है। इस बदलाव के विरोध में पीजीआईएमएस की चिकित्सक एसोसिएशन, ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अलावा ​नर्सिंग, एमबीबीएस, बीडीएस के छात्र भी विरोध कर रहे हैं। जबकि पहले सुबह 8 से 2 बजे तक के ओपीडी समय में मरीज सुबह ही आकर इलाज कराकर लौट जाते थे। इसलिए ओपीडी समय को पहले की तरह ही किया जाना चाहिए। नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फौगाट ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक वे काले बिल्ले लगाकर ही अपना कार्य करेंगे।

Exit mobile version