Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़: संदिग्ध हालात में मिले कई युवक-युवती; हुडा मार्केट में भी कई पिज्जा प्वाइंट्स पर मारी रेड

जींद में रानी तालाब के पास बने सपा सेंटर में आज जींद पुलिस ने छापेमारी की है बता दे सपा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार किया जा रहा था। दिल्ली और दूसरे शहरों से लड़कियां यँहा पर लाई गई थी। पुलिस ने इसका भंडा फोड़ करते हुए संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस रेड के दौरान लोगों की भीड़ माैके पर उमड़ी।

पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि रानी तालाब के पास बाजार की तरफ जाते समय शोरूम के ऊपर सपा सेंटर है, जिसमें देह व्यापार भी किया जा रहा है। हिसार के रविंद्र, विनोद इसके मालिक हैं तथा उत्तर प्रदेश निवासी पंकज वर्मा और पश्चिम दिल्ली निवासी बिमला को मैनेजर लगाया गया है। पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर यहां भेजा। बोगस ग्राहक से इशारा मिलते ही पुलिस ने छापा मार दिया। जँहा काउंटर पर पंकज वर्मा मिला। इसके बाद यहां बने कमरों की तलाशी ली गई तो 2 कमरों में लड़के-लड़की संदिग्ध हालात में मिले। वहीं कुछ कमरों में लड़कियां ग्राहकों का इंतजार करते मिली।

सपा सेंटर में जिस्मफरोसी के लिए दिल्ली से लड़कियों को लाकर रखा गया था। ग्राहकों को आने के बाद च्वाइस के अनुसार लड़कियों को परोसा जाता था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक ग्राहक से 500 रुपए लिए जाते थे, इसमें से करीब 30 प्रतिशत रुपए देह व्यापार वाली लड़की को तथा बाकी रुपए सपा सेंटर संचालक खुद रख लेते थे। शहर थाना पुलिस को सपा सेंटर से पैसे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सपा सेंटर संचालकों और यहां संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। इसी बीच पुलिस ने शहर में कई अन्य होटलों तथा ढाबों पर भी छापेमारी की। डीआरडीए के सामने की हुडा मार्केट में पुलिस ने कई पिज्जा प्वाइंट्स पर रेड की। यहां बैठे युवक-युवतियों से पूछताछ की।

Exit mobile version