Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

निगम के लिए बड़ी चुनौती बनी 22 वार्डों प्रॉपर्टी आईडी:दो दिन कैंप में प्रॉपर्टी आईडी के 490 मामले आए , 98% त्रुटि सुधार का दावा

नगर निगम के दो दिन विशेष कैंप में कुल 490 मामले आए। इसमें से 98% त्रुटियों के सुधार का नगर निगम कमिश्नर की ओर से किया जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ा चैलेंज सभी 22 वार्डों की करीब 2.14 लाख प्रॉपर्टी आईडी हैं। जिनको टैक्स असेसमेंट के नोटिस बांटे जाने थे।

लेकिन इस कार्य में निगम की टैक्स ब्रांच अभी तक फिसड्डी साबित हो रही है। वह भी तब जब स्थानीय शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता रोहतक में हुई बैठक में गत 31 मई तक ही असेसमेंट बिल सबको बांटने का आदेश दे चुके थे। इधर, शनिवार और रविवार को त्रुटि सुधार के दो दिवसीय कैंपों के प्रबंधन में चूक भी दिखी।

नगर निगम क्षेत्र में आमजन के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के रिकार्ड को दुरुस्त करने के लिए दूसरे दिन वार्डों में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने उपभोक्ताओं की ओर से प्रस्तुत समस्याओं का समाधान किया।

सभी 22 वार्डों से 331 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 328 आवेदनों का निपटान मौके पर करते हुए रिकार्ड दुरूस्त कर दिया है। शेष 3 आवेदनों पर सहायक जिला न्यायवादी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version