Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना: सोनीपत-गोहाना रोड पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया


सोनीपत-गोहाना रोड पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया। गंंभीर हालत में उसे खानपुर पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर एक महिला समेत 6 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। छानबीन जारी है।

गांव किलोहडद निवासी अतेंद्र उर्फ चुनु (31) प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। उसने गोहाना में ऑफिस बना रखा था। बीती रात वह ऑफिस बन्द कर अपनी कार से घर गांव किलोहडद लौट रहा था। सोनीपत रोड पर मोहाना थाने से करीब एक किलोमीटर पहले मोहाना अड्डे पर तीन चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। अतेंद्र को चार-पांच गोलियां लगी।

गोलियों की आवाज से मोहाना में हड़कंप मच गया। अड्डे पर लोगों के साथ वाहनों की भी भीड़ लग गई। बदमाश अतेंद्र को मरा हुआ समझ कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने उसे संभाला तो उसकी हालत गम्भीर थी। इस बीच वहां पहुंचे भटगांव निवासी संदीप उर्फ चोटी घायल अतेंद्र को लेकर गोहाना अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने गम्भीर हालत में उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टर उसे बचा नही पाए और मृत घोषित कर दिया।

गांव किलोहडद निवासी सरीता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में तय कि उसके पति शमशेर सिंह की मौत हो चुकी है। उसका इकलौता सहारा एक बेटा अतेंद्र उर्फ चुनु था। वह गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उसने बताया था कि उसे मुंडलाना का दिनेश और गूमड़ का संदीप उर्फ काना जान से मारने की झ रहे हैं। उसने उसकी बात को गम्भीरता से नही लिया। रात को घर लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। वह अब बेसहारा हो गई है।

मृतक की मां सरिता ने बताया कि बेटे अतेंद्र ने सुबह ऑफिस जाते समय उसे बताया था कि मुझे दिनेश वासी मुडलाना मारने की कह रहा है। दिनेश के साथ संदीप उर्फ काना वासी गुमड़ भी है। रात को वह अपनी कार से घर लौट रहा था तो मोहाना अड्‌डे पर 3-4 लड़के अपने हाथों में हथियार लिए हुए आए और अतेन्द्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मेरे लड़के अतेंद्र को दिनेश मुंडलाना, मुकेश कैरा, सीता, ओमा, अंकित, संदीप काना गुमड़ ने मिलकर मारा है।

थाना मोहाना के एएसआई जगदीश ने बताया कि सरीता के बयान पर 6 आरोपियों, जिनमें एक महिला भी है, के खिलाफ दफा 302,25 व 34 के तहत केस दर्ज किया है। एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version