Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा की राजनीति का बड़ा चेहरा हुआ खामोश, पूर्व विधायक के निधन से शोक

हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और साढ़ौरा से पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन  की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय तक यमुनानगर जिले की राजनीति में सक्रिय रहे और अपनी बेबाक शैली के लिए जाने जाते थे।

राजपाल भूखड़ी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। उन्होंने यमुनानगर जिले की साढ़ौरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया। पार्टी के भीतर भी उन्हें मुखर नेता के रूप में पहचाना जाता था और वे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते थे। हालांकि अब हुड्डा ग्रुप से उनकी नजदीकियां बढ़ गई थी

हरियाणा के यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।

राजपाल भूखड़ी 55 वर्ष के थे और कुमारी सैलजा के करीबी थे। लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वर्ष 2009 में साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2019 में टिकट कटने पर वो पार्टी और सैलजा से काफी नाराज हुए थे।

राजपाल भूखड़ी यमुनानगर के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते हैं। उनका जन्म 19 मई 1971 को तत्कालीन अंबाला जिले (वर्तमान यमुनानगर) के गांव भूखड़ी में हुआ। राजपाल अब यमुनानगर के सेक्टर-17 में अपने परिवार सहित रहते थे।

Exit mobile version